Search

 
 
 

Palamu News : JMP कॉम्लेक्स के गार्ड की गोली मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका

शहर के बाईपास रोड स्थित JMP कॉम्लेक्स परिसर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में परिसर में तैनात गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान विनोद पांडेय (50 वर्ष) के रूप में हुई है. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  शहर के बाईपास रोड स्थित JMP कॉम्लेक्स परिसर में तैनात गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान विनोद पांडेय (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

तीन लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक JMP कॉम्प्लेक्स परिसर पहुंचा. कुछ देर बाद उसने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया. तीनों काफी देर तक परिसर में घूमते रहे.

 

इसके बाद वे ड्यूटी पर मौजूद गार्ड विनोद पांडेय को उठाकर मुख्य गेट के पास ले गए और बेहद करीब से गोली मार दी. गोली लगते ही गार्ड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए.

 

पुराने विवाद में रंजिश को दिया अंजाम 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात इसी परिसर में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान परिसर के मैनेजर सोनू सिंह और जटेश्वर मेहता के पुत्र कमलेश मेहता के साथ जन्मदिन मनाने आए कुछ लोगों के बीच विवाद और झड़प हुई थी. 

 

पुलिस शुरुआती जांच में इसी पुराने विवाद की रंजिश को हत्या का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही