Deoghar : श्रावणी मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर की मौजूदगी में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का सफल परीक्षण किया गया.

नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज
प्रशासन का कहना है कि इस नए फुट ओवरब्रिज के शुरू होने से श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी. मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और भीड़, जाम व भगदड़ जैसी संभावित स्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा.
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम जलार्पण की व्यवस्था उपलब्ध कराना है. वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि ओवरब्रिज चालू होने से सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी. साथ ही कतार प्रबंधन में पुलिस को काफी मदद मिलेगी.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारी, स्थानीय पुरोहित, पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment