Search

 
 
 

Palamu News : पलामू में गर्मी का सितम, पारा 43 डिग्री के पार

पलामू जिले में बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
 
दोपहर में सूनी पड़ी सड़क.

Medininagar : पलामू जिले में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

 

तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही और लोग तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे.

 

मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार को अधिकतम तापमान फिर बढ़कर 40.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था.

 

मौसम के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही