Search

 
 
 

Palamu News : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अवैध नामांकन को लेकर शिक्षक व प्रभारी प्राचार्य में तीखी नोक-झोंक

प्रधानाध्यापक करुणा शंकर तिवारी व अन्य शिक्षक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे. बहस इतनी बढ़ गई कि काफी देर तक विद्यालय का सामान्य कामकाज भी प्रभावित रहा.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय, मेदिनीनगर स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल) में शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शिक्षक व प्रभारी प्राचार्य के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस, नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा.

 

Uploaded Image


विद्यालय परिसर में अचानक हुए इस विवाद से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामे के बीच अन्य शिक्षक, कर्मचारी समेत कई लोग भी मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रधानाध्यापक करुणा शंकर तिवारी व अन्य शिक्षक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे. बहस इतनी बढ़ गई कि काफी देर तक विद्यालय का सामान्य कामकाज भी प्रभावित रहा.शिक्षा के मंदिर में इस तरह का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा. घटना के बाद शिक्षकों ने पलामू डीसी से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत की. 

 


सूत्रों की मानें, तो पूरे विवाद की जड़ नामांकन प्रक्रिया को बताया जा रहा है. चर्चा है कि कुछ छात्रों के नामांकन को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया. इस दौरान कथित फर्जी नामांकन व अवैध लेन-देन को लेकर भी एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही