Palamu News : सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी 28 वर्षीय शिक्षक प्रणव पांडेय ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
पलामू की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रणव पांडेय चियांकी स्थित हेरिटेज स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. परिजनों के अनुसार, उनका स्वभाव शांत और सरल था. परिजनों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.

