Search

 
 
 

Palamu news :  पत्नी को युवक के साथ देख पति ने खोया आपा, दोनों की कर दी पिटाई

Palamu news :अचानक हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया.कुछ देर तक कॉलेज गेट के सामने अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई है.
 
पति ने की पत्नी की पिटाई

Palamu news :  शहर थाना क्षेत्र के GLA कॉलेज गेट के सामने शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया.जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देख लिया.पत्नी को युवक के साथ देखकर पति ने आपा खो दिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

 

 

अचानक हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया.कुछ देर तक कॉलेज गेट के सामने अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई है.

 

बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी और युवक को एक साथ देखकर दोनों पर अपना गुस्सा उतारा. हालांकि,पत्नी और युवक के बीच संबंध की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी और कथित प्रेमी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. महिला का पति बाहर मजदूरी करता है.जबकि कथित प्रेमी का घर उसके ससुराल के ठीक बगल में है.जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही