Search

 
 
 

Palamu News : ऑपरेशन प्रहार का असर, पांच अफीम तस्कर गिरफ्तार,12 लाख का डोडा जब्त

पलामू पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार चला रही है. 24 घंटे के दौरान जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो कॉलेज छात्र और एक उनका साथी शामिल है.
 
गिरफ्तार तस्करों के बारे में जानकारी देते एसपी.

Medininagar : पलामू पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार चला रही है. 24 घंटे के दौरान जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो कॉलेज छात्र और एक उनका साथी शामिल है. दूसरी कार्रवाई में हरियाणा के अफीम तस्कर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.

 


पहली कार्रवाई में सदर थाने की पुलिस ने सिंगरा में बाइक से मेदिनीनगर की ओर जा रहे तीन युवकों को दबोचा. तलाशी में उनके पास से अफीम बरामद हुई. पकड़े गए आदित्य कुमार व नीतीश कुमार कॉलेज के छात्र हैं, जबकि रौशन कुमार उनका साथी है. पूछताछ में पता चला कि वे पहली बार पांच–पांच हजार रुपए के लालच अफीम की तस्करी कर रहे थे.


दूसरी कार्रवाई पांकी थाना क्षेत्र के झरहा पुल के पास हुई. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हरियाणा नंबर की HR-90-5362 कार को रोककर तलाशी ली. कार से चार बोरों में कुल 48.200 किलो डोडा और 230 ग्राम अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने कार चालक प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर तरहसी निवासी उसके सहयोगी आसीम आलम को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार, 15 हजार रुपये नकद व एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है.


एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई और सघन वाहन जांच के कारण लगातार सफलता मिल रही है. उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही