Search

 
 
 

Palamu News : करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Palamu News :जानकारी के अनुसार अंजनी मजदूरी का काम करने के लिए गांव में ही कृष्णा प्रसाद के के निर्माणाधीन मकान में गए थे. इस दौरान वह बिजली के संपर्क में और करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े.
 
फाइल फोटो

Palamu News : पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार को बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई.  मृतक की पहचान सेमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र अंजनी पासवान के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार अंजनी मजदूरी का काम करने के लिए गांव में ही कृष्णा प्रसाद के के निर्माणाधीन मकान में गए थे. इस दौरान वह बिजली के संपर्क में और करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े. 

 

आसपास के लोगों ने तत्काल उसे को बचाने का प्रयास किया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है .परिजन मृतक को MMCH लेकर पहुंचे जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही