Search

 
 
 

Palamu News : समाहरणालय में लगेगी लिफ्ट, डीसी ने किया निरीक्षण

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी जगहों का चयन करें, जहां लिफ्ट लगाने से आगंतुकों को अधिक सुविधा मिले और निर्माण कार्य तकनीकी रूप से भी सुगम हो. उन्होंने कहा कि लिफ्ट सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यों व दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.
 
समाहरणालय परिसर का निरीक्षण करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व अन्य.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय भवन में आगंतुकों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगेगी. समाहरणालय भवन के ब्लॉक ए, बी व सी में लिफ्ट लगाने की पहल शुरू कर दी गई है. इसको लेकर डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने तीनों ब्लॉकों का बारीकी से जायजा लिया और लिफ्ट लगाने के लिए संभावित स्थानों को देखा.

 


डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी जगहों का चयन करें, जहां लिफ्ट लगाने से आगंतुकों को अधिक सुविधा मिले और निर्माण कार्य तकनीकी रूप से भी सुगम हो. उन्होंने कहा कि लिफ्ट सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यों व दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. इससे प्रशासनिक सेवाएं और अधिक सुलभ व जनहितकारी बनेंगी. मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही