Search

 
 
 

Palamu News: रांची-बनारस एक्सप्रेस से नशे की तस्करी, RPF ने लावारिस बोरों से पकड़ी 200 बोतलें शराब

जपला RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए रांची-बनारस एक्सप्रेस से 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब नौ हजार रुपये बतायी जा रही है. RPF की टीम ने बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: जपला RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए रांची-बनारस एक्सप्रेस से 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब नौ हजार रुपये बतायी जा रही है. RPF की टीम ने बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जपला RPF पोस्ट प्रभारी संतोष कुमार झा के नेतृत्व में RPF की टीम मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब 4.15 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन संख्या 18611 अप रांची-बनारस एक्सप्रेस पहुंची.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जांच के दौरान ट्रेन के सामान्य कोच में शौचालय के समीप दो लावारिस जूट के बोरे पड़े मिले. RPF जवानों को बोरों पर संदेह हुआ. तलाशी लेने पर दोनों बोरों से झारखंड निर्मित देशी शराब की 200 बोतलें बरामद की गयीं. जांच में कुल 60 लीटर शराब मिली. बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड अंकित था.

 

RPF ने शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. वहीं,आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बरामद शराब को उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया. शराब को ट्रेन में लावारिस हालत में रखने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए RPF मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही