Search

 
 
 

Palamu News : बच्चा चोरी के संदेह में लोगों ने बाल सुधार गृह की टीम को घेरा, पुलिस ने छुड़ाया

बिस्फुट्टा पुल के समीप शनिवार की शाम एक अफवाह ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी. बाल सुधार गृह से फरार बच्चों की लाने निकली टीम को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया. मौके पर भारी भीड़ जुट गई और टीम को घेर लिया.
 

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिस्फुट्टा पुल के समीप शनिवार की शाम एक अफवाह ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी. बाल सुधार गृह से फरार बच्चों की लाने निकली टीम को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया. मौके पर भारी भीड़ जुट गई और टीम को घेर लिया.

 

घटना शाम करीब पांच बजे की है. बाल सुधार गृह के कर्मी फरार बच्चों की खोजबीन के सिलसिले में क्षेत्र में पहुंचे थे. इसी दौरान उनके बारे में गलत सूचना फैल गई, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और भीड़ को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने बाल गृह की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही