Search

 
 
 

Palamu News : हुसैनाबाद में वज्रपात से किशोर की मौत, पांच लोग घायल

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आकर 13 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई. इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए. वाकया दोपहर करीब 2:45 बजे का है.
 

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आकर 13 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई. इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए. वाकया दोपहर करीब 2:45 बजे का है.

 

जानकारी के अनुसार, अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आयुष कुमार समेत छह लोग आ गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने आयुष कुमार को मृत घोषित कर दिया. घायल पांच लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.

 

घटना के बाद एकौनी गांव में शोक का माहौल है. आयुष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. प्रशासन ने भी मामले की जानकारी ली है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही