Search

 
 
 

Palamu News : घरेलू विवाद में जहर खाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र  के हुरलौंग गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र भुइयां  ने  जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.
 

Palamu : जिले के पांकी थाना क्षेत्र  के हुरलौंग गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र भुइयां  ने  जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. वह हरिहर भुइयां के पुत्र थे.जानकारी के अनुसार, बीती रात घरेलू विवाद के बाद सुरेंद्र भुइयां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. 

 

परिजन उन्हें तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं, सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही