Search

 
 
 

Rims-2 के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण का सीता सोरेन ने किया विरोध, CM को पत्र लिख पुनर्विचार की मांग

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों के हितों को ध्यान में रखकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की है.
 

Ranchi : पूर्व विधायक सीता सोरेन ने नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों के हितों को ध्यान में रखकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

 

सीता सोरेन ने अपने पत्र में कहा है कि नगड़ी की उपजाऊ कृषि भूमि से हजारों आदिवासी और मूलवासी किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है. यह जमीन उनके जीवनयापन का प्रमुख आधार है और इसके अधिग्रहण से किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है.

 

उन्होंने कहा कि पहले भी विभिन्न परियोजनाओं के कारण कई किसान अपनी जमीन खो चुके हैं. ऐसे में बची हुई उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण किसानों के अस्तित्व पर असर डाल सकता है. सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री से नगड़ी मौजा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को रद्द करने का अनुरोध किया है.

 

साथ ही सुझाव दिया है कि रिम्स-2 के निर्माण के लिए रांची में उपलब्ध बंजर या गैर-कृषि योग्य सरकारी भूमि का चयन किया जाए. उन्होंने कहा कि इससे एक ओर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर किसानों की उपजाऊ जमीन भी सुरक्षित रह सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही