Search

Palamu News :   पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Palamu News :  नावाबाजार थाना क्षेत्र के दमारों गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विनोद महतो (54) के रूप में हुई है. विनोद महतो की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
पलामू की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम किसी बात को लेकर पारिवार में विवाद हुआ. इसके बाद विनोद महतो ने जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में MMCH लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन परिजन उन्हें रांची ले जाने के बजाय मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. विनोद की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही