Search

 
 
 

Palamu News : देवी धाम के समीप मृत अवस्था में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News :  हैदरनगर थाना क्षेत्र के देवी धाम के समीप से बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि यदि वे मृतक को पहचानते हैं या उसके संबंध में कोई जानकारी रखते हैं तो हैदरनगर थाना या नजदीकी थाना को सूचना दें.
 
शव

Palamu News :  हैदरनगर थाना क्षेत्र के देवी धाम के समीप रविवार रात पीपल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलने पर हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है. हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर ने बताया कि पुलिस को देवी धाम के समीप एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि यदि वे मृतक को पहचानते हैं या उसके संबंध में कोई जानकारी रखते हैं तो हैदरनगर थाना या नजदीकी थाना को सूचना दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही