Search

 
 
 

Palamu News :  चियांकी स्टेशन के पास जख्मी हालत में मिला व्यक्ति, ट्रेन से गिरने की आशंका

चियांकी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 270/16-17 के पास एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला है. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे MMCH ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है.
 

Palamu :   चियांकी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 270/16-17 के पास एक व्यक्ति जख्मी हालत में मिला है. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे MMCH ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घायल व्यक्ति के पॉकेट से ट्रेन का टिकट भी पाया गया है. वह डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से रांची जा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि रात्रि के दौरान सफर करते समय वह ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस व्यक्ति की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही