Search

 
 
 

Palamu News :  छहमुहान पर वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, पहचान में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र स्थित छहमुहान चौक के पास वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है.
 

Palamu :  शहर थाना क्षेत्र स्थित छहमुहान चौक के पास वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. 

 

जनकारी के अनुसार, वाहन की टक्कर लगने के बाद व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा. राहगीरों ने घटना की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया.

 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. उसके पास से कुछ नकद मिले हैं. पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि परिजनों के बारे में पता हो तो जानकारी दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही