Search

 
 
 

Palamu News :  बंदूआ हिंसा में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कोयल नदी पुल जाम किया

बता दें कि बंदूआ गांव में हुई हिंसक घटना में सुलेमान मियां को गोली लगी है. जबकि समीना बीबी भी हमले में घायल हुई हैं. दोनों का इलाज MMCH में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Palamu: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बंदूआ गांव में बुधवार शाम हुई हिंसक घटना में घायल व्यक्ति की रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई.मकबूल मियां की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मेदिनीनगर-चैनपुर मार्ग स्थित कोयल नदी पुल को जाम कर दिया है. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

 

प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि बंदूआ गांव में हुई हिंसक घटना में सुलेमान मियां को गोली लगी है. जबकि समीना बीबी भी हमले में घायल हुई हैं. दोनों का इलाज MMCH में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 


Uploaded Image

प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी पुलिस

 

मृतक के परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम, गोखुला मियां, आजाद मियां, क्यूम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां, इमरान मियां, अंचू मियां समेत कई अन्य लोगों पर गोलीबारी, चाकू से हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर चला आ रहा विवाद है.

 

घटना के बाद बंदूआ गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही