Search

 
 
 

Palamu News : धारदार हथियार से काटकर व्यक्ति की हत्या, पत्नी के लापता होने से गहराया शक

Palamu News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पांकी पुलिस को सूचना दी कि गुणी भूइयां की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
 
पांकी थाना

Palamu News : जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित ढूब गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान गुणी भूइयां के रूप में हुई है. घटना के बाद से मृतक की पत्नी के लापता होने की बात सामने आ रही है. इससे हत्याकांड को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें

आधी रात में पुलिस को मिली सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पांकी पुलिस को सूचना दी कि गुणी भूइयां की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

 

पत्नी के लापता होने से मामले में नया मोड़

हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी का घर से लापता होना मामले को और संदिग्ध बना रहा है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की है. पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

बताया जा रहा है कि गुणी भूइयां खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है. घटना के समय दोनों बेटे घर पर मौजूद थे. हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पांकी थाना पहुंचे. ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से की गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मृतक की पत्नी फिलहाल लापता है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही