Search

 
 
 

Palamu News : विवाहिता ने मायके में कुएं में कूदकर दी जान

जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामातू गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सहेंद्र मांझी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है.  सूचना मिलने पर पिपराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए  एमएमसीएच भेज दिया गया.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामातू गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सहेंद्र मांझी की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है.  सूचना मिलने पर पिपराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए  एमएमसीएच भेज दिया गया.

 

परिजनों ने बताया कि आरती कुमारी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व चतरा जिले के कुटिल गांव में हुई थी. आरोप है कि आरती के पति का पहले से ही किसी अन्य युवती से संबंध था. इसी कारण वह आरती से मेलजोल नहीं रखता था. परिजनों के अनुसार शादी के बाद आरती अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी.

 

परिजनों का कहना है कि शुक्रवार अहले सुबह आरती ने घर के बगल स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. पिपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार पुलिस ने बताया कि मामले में मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही