Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : तमाड़ से 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.70 लाख कैश भी बरामद

जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और 1.70 लाख कैश बरामद किए हैं.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :   जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में तमाड़ थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और 1.70 लाख कैश बरामद किए हैं.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी को 9 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी के निर्देश और बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने जब बंगाली टोला स्थित राजा शिव दत्ता मलिक उर्फ राजा के घर पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से करीब 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

 

पूछताछ में उसने अपना नाम आशिक खान बताया और स्वीकार किया कि उसने यह ब्राउन शुगर राजा शिव दत्ता मलिक से खरीदी है.  इसके बाद पुलिस ने राजा शिव दत्ता मलिक के घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक की-पैड मोबाइल फोन और 1.70 लाख नकद बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही