Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : बलुआ से काटकर अधेड़ की हत्या, गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप

पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबना गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की बलुआ से काटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव के प्रभुनाथ रजवार (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबना गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की बलुआ से काटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव के प्रभुनाथ रजवार (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही रमेश सिंह पर लगाया है.

 


बताया जा रहा है कि प्रभुनाथ रजवार गांव में ताश खेल रहे लोगों को देख रहे थे. इसी दौरान रमेश सिंह ने उन पर बलुआ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से प्रभुनाथ रजवार मौके पर ही गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.


हालांकि, हमला ताश खेलने के दौरान किसी विवाद के कारण हुआ या इसके पीछे पहले से कोई रंजिश थी, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया.


पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही