Search

 
 
 

Palamu News : वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया.जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
फाइल फोटो

Palamu News : नावाबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक की पहचान कंडा निवासी धर्मेंद्र साव (50) वर्ष, पिता स्व. नागेशर साव के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार बुधवार रात धर्मेंद्र साव को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया.

 

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया.जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही