Search

 
 
 

Palamu News: आधी रात को मंत्री निकले सड़क पर, चार ट्रक अवैध कोयला पकड़ा

Palamu News: जानकारी के मुताबिक, मंत्री राधा कृष्ण किशोर को सूचना मिलती थी कि छतरपुर से होकर अवैध कोयला लदा ट्रक बिहार की तरफ जाता है. इस सूचना पर उन्होंने आधी रात को सड़क पर उतरकर कोयला लदे वाहनों को रोका और जांच की. जांच में कोयला अवैध पाया गया.
 
मंत्री राधा कृष्ण किशोर

Palamu News: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर 21 सितंबर को सड़क पर उतर आये. छतरपुर में उन्होंने कोयला लदे ट्रकों की जांच करनी शुरु कर दी. जांच के दौरान उन्होंने चार ट्रक अवैध कोयला पकड़ा. बाद में छतरपुर थाना की पुलिस भी वहां पहुंची. 


जानकारी के मुताबिक, मंत्री राधा कृष्ण किशोर को सूचना मिलती थी कि छतरपुर से होकर अवैध कोयला लदा ट्रक बिहार की तरफ जाता है. इस सूचना पर उन्होंने आधी रात को सड़क पर उतरकर कोयला लदे वाहनों को रोका और जांच की. जांच में कोयला अवैध पाया गया.

इसे भी पढ़ें - 


इससे पहले भी पलामू में विधायक शशिभूषण मेहता ने सड़क पर उतरकर अवैध कोयला लदे वाहनों को पकड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक कोयला लदे वाहन को पुलिस ने भगा दिया.  कुछ माह पहले भी राधाकृष्ण किशोर ने अवैध मोरम कारोबार के ख़िलाफ कार्रवाई की थी. जिसके बाद बवाल मचा था. पलामू प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही