Search

 
 
 

Palamu News : मां ने मासूम बेटियों को कुएं में फेंक खुद लगाई छलांग,दोनों बच्चियों की मौत

जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया.एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया.एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी.

 

 

ग्रामीणों ने महिला को समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चियों की जान नहीं बचाई जा सकी.मृत बच्चियों की पहचान प्रिय कुमारी (7 वर्ष) और डॉली कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है.दोनों कंडा गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति की पुत्रियां थीं. 

 

घटना के समय घर के पास स्थित कुएं से बड़ी बेटी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े. ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और महिला को जीवित बाहर निकाल लिया, जबकि दोनों बच्चियों को बाहर निकालने तक काफी देर हो चुकी थी.

 

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला लंबे समय से पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से गुजर रही थी.ग्रामीणों ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और परिवार में तीन बेटियां होने को लेकर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था.थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की.मौके पर पहुंच नावाबाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.शव को पोस्टमार्टम हेतु MMCH भेज दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही