Search

 
 
 

Palamu News : पलामू के सतबरवा में टैंकर के धक्के से बाइक सवार घायल

Palamu News: हादसे के बाद टैंकर चालक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर टैंकर खड़ा कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई.
 
दुर्घटनाग्रस्त बाइक.

Medininagar News : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल ओवरब्रिज पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ. इसमें टैंकर की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों की भीड़ जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें


स्थानीय निवासी विवेका त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस बुलाकर मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर टैंकर खड़ा कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई.

 

खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. टैंकर चालक और उसके मालिक की तलाश की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही