Medininagar : पलामू जिले के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को 4 महीने बाद बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में गठित पुलिस की विशेष टीम ने फरार चल रहे आरोपी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है.
यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एंड्रॉयड मोबाइल और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया है. प्रशांत तिवारी सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला है.
ज्ञात हो कि इस हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. घटना के कुछ दिनों बाद मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के बड़े भाई दिलीप तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी अब भी फरार है.
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी. 26 अप्रैल को जोरकट क्षेत्र से उनका शव बरामद हुआ था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment