Search

 
 
 

Palamu News : नरदेश्वर सिंह की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Palamu News : कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू जनसेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल थे. उन्होंने अपना जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया.
 
नरदेश्वर सिंह 115वीं जयंती

Palamu News : मेदिनीनगर शहर स्थित निगम के बगीचे में नरदेश्वर सिंह उर्फ नरू बाबू की 115वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों को नमन किया.

 

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू जनसेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल थे. उन्होंने अपना जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया. उनके कार्यों और विचारों को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं.

 

उन्होंने आगे कहा कि उनके पौत्र सूर्यांश सिंह भी अपने परदादा के बताए रास्ते पर चलकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे. सूर्यांश सिंह नरू बाबू की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच काम करेंगे और हर परिस्थिति में लोगों का सहयोग करेंगे.

 

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, सूर्यांश सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह उर्फ लंगटू सिंह, अनिल सिंह, आकाश कुमार, अजय सिंह, टोनो सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटू खान, केके सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही