Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर के चार केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा, सुरक्षा पुख्ता

मेदिनीनगर में NEET परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आज रविवार को परीक्षा होगी. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं.
 
परीक्षा केंद्र का जायजा लेते डीसी व एसपी.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में NEET परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आज रविवार को परीक्षा होगी. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था.

 

मेदिनीनगर में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल), गिरिवर विद्यालय व केजी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश-निकास मार्ग और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की.

 

डीसी ने सभी केंद्रों पर एनटीए के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वहीं पुलिस प्रशासन को केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने को कहा गया है.

 

गौरतलब है कि पिछली परीक्षा में योद सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय केंद्र पर हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने से हंगामा हुआ था. बाद में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे और परीक्षा विलंब से शुरू हुई थी. इसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती है. ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही