Search

 
 
 

Palamu News : जन्म के कुछ घंटे बाद खेत की मेड़ पर मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : ग्रामीणों के मुताबिक, मनहु गांव निवासी रवींद्र उरांव की पत्नी ने शुक्रवार की रात पांचवें बच्चे को जन्म दिया था. दंपती के पहले से दो बेटियां और दो बेटे हैं. बताया जा रहा है कि जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात को गांव के एक खेत की मेड़ पर छोड़ दिया गया.
 
खेत की मेड़ पर पड़ा मिला नवजात

Palamu News : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहु गांव में शुक्रवार रात एक नवजात बच्चा खेत की मेड़ पर पड़ा मिला. नवजात के पास पूजा-पाठ की सामग्री भी रखी हुई थी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के साथ उसकी मां को भी रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.

 

 

ग्रामीणों के मुताबिक, मनहु गांव निवासी रवींद्र उरांव की पत्नी ने शुक्रवार की रात पांचवें बच्चे को जन्म दिया था. दंपती के पहले से दो बेटियां और दो बेटे हैं. बताया जा रहा है कि जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात को गांव के एक खेत की मेड़ पर छोड़ दिया गया.

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि तीन महिलाएं झोले में नवजात को लेकर खेत तक पहुंची थीं. हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही वे महिलाएं मौके से फरार हो गईं. ग्रामीणों ने नवजात की मां को भी पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी.

 

इसके बाद छतरपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मां और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया. छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया.

 

छतरपुर थाना प्रभारी सौरव चौबे ने बताया कि खेत की मेड़ से नवजात को बरामद किया गया है. मां और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कारणों से मां ने ऐसा कदम उठाया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही