Search

 
 
 

Palamu News : अब हर 15 दिन में बदले जाएंगे टीओपी प्रभारी, तैनाती व्यवस्था में किया गया बदलाव

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के लिए टीओपी प्रभारियों की तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी टीओपी प्रभारी का कार्यकाल 15 दिनों का होगा और हर 15 दिन पर प्रभारियों की अदला-बदली की जाएगी.
 
  • थाना प्रभारी को मिला तैनाती का जिम्मा

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी ने जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के लिए टीओपी प्रभारियों की तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी टीओपी प्रभारी का कार्यकाल 15 दिनों का होगा और हर 15 दिन पर प्रभारियों की अदला-बदली की जाएगी.

 

एसपी ने बताया कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के तीनों टीओपी प्रभारियों की नियुक्ति थाना प्रभारी द्वारा की जाएगी. उनका कहना है कि इस व्यवस्था से पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और क्षेत्र में बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी.

 

 

थाना प्रभारी करेंगे टीओपी प्रभारियों की तैनाती

पलामू जिले में वर्षों से संचालित टीओपी में एएसआई रैंक के अधिकारियों की तैनाती की जाती रही है. पहले आउटपोस्ट प्रभारियों की नियुक्ति सीधे एसपी कार्यालय से होती थी, लेकिन बाद में इस व्यवस्था में बदलाव किया गया.

 

नई व्यवस्था के तहत टाउन थाना प्रभारी को ही तीनों आउटपोस्ट प्रभारियों की तैनाती और बदलाव का अधिकार दिया गया है. एसपी का मानना है कि थाना स्तर पर तैनाती होने से स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे और पुलिस कार्यों में जवाबदेही भी बढ़ेगी.

 

वर्ष 2023 में भी बदले गए थे तैनाती के नियम

वर्ष 2023 में भी टीओपी में पुलिस अधिकारियों की तैनाती को लेकर नियमों में बदलाव किया गया था. इसी क्रम में सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार और मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के तीनों टीओपी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया था.

 

उस समय टीओपी-1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा, टीओपी-2 के प्रभारी सुधीर कुमार और टीओपी-3 के प्रभारी मन्तुष्ट महतो को भी लाइन क्लोज किया गया था. इसके बाद एसपी कार्यालय स्तर से सीधे तैनाती नहीं करने का निर्णय लिया गया और यह जिम्मेदारी थाना प्रभारी को सौंप दी गई थी.

 

तत्कालीन एसपी के निर्देश के बाद भी योजना पर नहीं हो पाया अमल

करीब तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी रीष्मा रमेशन के कार्यकाल में भी टीओपी प्रभारियों के बार-बार बदलाव और स्थानीय स्तर पर तैनाती की व्यवस्था लागू करने की पहल की गई थी. हालांकि बाद में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं रह सकी.

 

वर्तमान में तीनों टीओपी–1 व टीओपी–2 में कई वर्षों से प्रभारी तैनात थे. हालांकि टीओपी-3 के प्रभारी को दो महीने पहले प्रभार दिया गया था.अब एक बार फिर पलामू पुलिस प्रशासन ने टीओपी व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रभारियों का कार्यकाल 15 दिन निर्धारित किया है.अब देखना होगा कि  इससे पुलिसिंग व्यवस्था को कितनी मजबूती मिलेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही