Search

 
 
 

Palamu News : NPU  के VC दिनेश सिंह का वाट्सएप अकाउंट हैक, हैकर ने छात्र से मांगे 55 हजार

एनपीयू के कुलपति दिनेश सिंह का वाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने उनका वाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके नाम से लोगों को संदेश भेजने शुरू कर दिए.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के कुलपति दिनेश सिंह का वाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने उनका वाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके नाम से लोगों को संदेश भेजने शुरू कर दिए. हैकर ने कुलपति के वाट्सएप नंबर से विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र रंजन यादव को मैसेज भेजकर 55 हजार रुपये की मांग की. हालांकि छात्र ने सतर्कता बरतते हुए राशि ट्रांसफर नहीं की.

 

Uploaded Image

कुलपति दिनेश सिंह.

 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुलपति का वाट्सएप अकाउंट किस तरीके से हैक किया गया. मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूत्रों के अनुसार कुलपति दिनेश सिंह साइबर थाना पहुंचे हैं, जहां वे इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वाट्सएप अकाउंट हैक करने वाले साइबर अपराधियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की जायेगी.

 


इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों से अपील की है कि कुलपति के वाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश या रुपये मांगने संबंधी अनुरोध पर भरोसा न करें. इसकी पुष्टि करने के बाद ही आगे का कदम उठाएं. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही