Search

 
 
 

Palamu News : शिक्षा में पलामू जिले का बेहतर प्रदर्शन,एक ग्रेड ऊपर पहुंचा, केंद्रीय मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

PGI रिपोर्ट के अनुसार, पूरे झारखंड ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन करते हुए 29 अंकों का सुधार दर्ज किया है. राज्य का कुल स्कोर 502.2 से बढ़कर 531.1 हो गया है. इसके साथ ही झारखंड आकांक्षी-2 (11-20 प्रतिशत) श्रेणी से बढ़कर आकांक्षी-1 (21-30 प्रतिशत) श्रेणी में पहुंच गया है.
 

Medininagar : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2024-25 में पलामू जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. जिले ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार करते हुए प्रचेष्टा-3 (31-40 प्रतिशत) श्रेणी से प्रचेष्टा-2 (41-50 प्रतिशत) श्रेणी में स्थान हासिल किया है.


PGI रिपोर्ट के अनुसार, पूरे झारखंड ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन करते हुए 29 अंकों का सुधार दर्ज किया है. राज्य का कुल स्कोर 502.2 से बढ़कर 531.1 हो गया है. इसके साथ ही झारखंड आकांक्षी-2 (11-20 प्रतिशत) श्रेणी से बढ़कर आकांक्षी-1 (21-30 प्रतिशत) श्रेणी में पहुंच गया है.

 

राज्य के जिन जिलों ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार किया है उनमें देवघर, रांची, सरायकेला-खरसावां, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, पलामू व गुमला सहित अन्य जिले शामिल हैं. इनमें पलामू का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है. जिले ने एक पूर्ण ग्रेड सुधार हासिल किया है.

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले ने PGI ग्रेडिंग में प्रचेष्टा-3 से प्रचेष्टा-2 श्रेणी में उन्नति की है. अब जिले का लक्ष्य अगले दो वर्षों में उत्तम श्रेणी में पहुंचाना है. इसके लिए बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार और शैक्षणिक निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही