Search

 
 
 

Palamu News: ओवरलोड कोयला ढुलाई के खिलाफ पांकी विधायक ने खोला मोर्चा

Palamu News: विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने आरोप लगाया कि लातेहार के चमातु इलाके से हरिहरगंज तक रोजाना करीब 200 से 300 हाइवा कोयला लेकर गुजरते हैं. भारी ओवरलोड वाहनों के परिचालन से पांकी-बालूमाथ और पांकी-मेदिनीनगर मार्ग की स्थिति लगातार खराब हो रही है.
 
विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने लगाया आरोप

Palamu News: पांकी में ओवरलोड कोयला लदे हाइवा के परिचालन को लेकर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बड़ा कदम उठाया है. विधायक ने पांकी के सोरठ में ओवरलोड कोयला लदा हाइवा पकड़कर पांकी थाना को सुपुर्द किया. विधायक के मुताबिक पकड़े गए हाइवा का कुल वजन करीब 64 टन था, जबकि संबंधित सड़क की क्षमता करीब 20 से 25 टन है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने आरोप लगाया कि लातेहार के चमातु इलाके से हरिहरगंज तक रोजाना करीब 200 से 300 हाइवा कोयला लेकर गुजरते हैं. भारी ओवरलोड वाहनों के परिचालन से पांकी-बालूमाथ और पांकी-मेदिनीनगर मार्ग की स्थिति लगातार खराब हो रही है.

 

विधायक ने कहा कि कारीमाटी के पास सड़क पर तीन से चार फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं. इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत पर निजी स्तर से भी खर्च किया जाता है. ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़क की स्थिति फिर खराब हो जाती है.

 

विधायक के अनुसार पकड़े गए हाइवा के चालक के पास कोयले से संबंधित आवश्यक कागजात और चालान नहीं होने की बात सामने आई है. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए उपायुक्त, एसपी समेत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी है. डॉ. मेहता ने लातेहार के कोलियरी क्षेत्रों में CISF की तैनाती की भी मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोड कोयला वाहनों का परिचालन नहीं रुका तो वे आंदोलन करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही