Search

 
 
 

Palamu News: मोहर्रम को लेकर बिश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, DC-SP ने दिए निर्देश

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बिश्रामपुर अनुमंडल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने की.
 
Palamu: मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को बिश्रामपुर अनुमंडल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने की.
बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, मोहर्रम इंतेजामिया कमिटी के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, ट्रैफिक प्रबंधन, आपसी समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि मोहर्रम भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की.
वहीं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की भी अपील की.
बैठक में आईएएस प्रशिक्षु ऋत्विक मेहता, डीएसपी चिरंजीव मंडल, इंस्पेक्टर राम आशीष पासवान, बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे, रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ, बीडीओ राजीव सिंह, अंचल पदाधिकारी राकेश तिवारी, एसआई बलराम दास, अखिलेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संजय उपाध्याय, संजय बैठा, राजन पांडेय, अजय बक्सराय, इदरीश हवारी, पार्षद सुनील चौधरी, सफी आलम, फिरोज खान, शमशेर आलम, मेहदी हसन सहित मोहर्रम इंतेजामिया कमिटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही