Search

 
 
 

Ranchi : वृद्धाश्रम में टीबी जांच अभियान, 55 लोगों की स्क्रीनिंग में दो संदिग्ध मिले

Ranchi : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इसे भी पढ़ें...


सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की टीबी जांच की गई और उन्हें बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच और इलाज की जानकारी दी गई.


कार्यक्रम के दौरान कुल 55 लोगों की एचएच एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई. जांच में दो लोगों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए. उन्हें आगे की जांच के लिए स्पुटम पॉट उपलब्ध कराया गया.


इस मौके पर एनटीईपी रांची की टीम के एसटीएस, एसटीएलएस, रेडियोग्राफर, अमरेश कुमार चौधरी, फजले अली और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.


डॉ. सिद्धेश्वर बास्की ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना और लोगों के बीच बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही