Medininagar: रांची रोड स्थित पशुपालन कार्यालय के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए MMCH अस्पताल पहुंचाया. घटना रात करीब 9:00 बजे की है. घायल का MMCH में इलाज जारी है. घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है. युवक को सिर तथा हाथ में गंभीर चोट आई है.
इसे भी पढ़ें:
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर अत्यधिक गड्ढे होने के कारण दुर्घटना हुई. सड़क की खराब स्थिति के कारण रात में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

