Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : पिकअप ने बाइक सावर युवक को मारी टक्कर, घायल

शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान स्थित काली मंदिर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान स्थित काली मंदिर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घायल युवक की पहचान बेलवाटिका निवासी 30 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपनी अपाचे बाइक से छहमुहान होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए MMCH पहुंचाया,जहां उनका उपचार चल रहा है.सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस चालक और पिकअप वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही