Search

 
 
 

Palamu News : NH किनारे होटल-ढाबों में पुलिस का छापा, 30 बोतलें अवैध शराब जब्त

Palamu News : अभियान के दौरान विशेष रूप से NH किनारे स्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध भंडारण और बिक्री की जांच की गई.वहीं इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस ने नजर रखी.छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के 11 होटल-ढाबों की जांच की गई. इस दौरान कुछ स्थानों से अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 30 शराब की बोतलें जब्त की.
 
होटल-ढाबों में पुलिस का छापा

Palamu News : जिले के हाईवे किनारे संचालित होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्र–भंडारण के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सोमवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होटल और ढाबों की औचक जांच की गई.

 

 

अभियान के दौरान विशेष रूप से NH किनारे स्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध भंडारण और बिक्री की जांच की गई.वहीं इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस ने नजर रखी.छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के 11 होटल-ढाबों की जांच की गई. इस दौरान कुछ स्थानों से अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 30 शराब की बोतलें जब्त की.

 

मामलें से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को पत्राचार किया गया है.एसपी के अनुसार अभियान का उद्देश्य शराब के सेवन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना अप्रिय घटनाओं को रोकना है.

 

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि होटल, ढाबे या किसी अन्य स्थान पर अवैध शराब की बिक्री और भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार औचक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही