Search

 
 
 

Palamu News : वित्त मंत्री के मुहल्ले में रेलकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर

मेदिनीनगर के नई मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के किराये के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ली.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नई मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के किराये के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़िता सरिता कुमारी ने शहर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वह मूल रूप से पटना की रहने वाली है और पिछले दो वर्षों से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत हैं.

 


सरिता अपने दो बच्चों के साथ नई मोहल्ला स्थित अनिल अग्रवाल के मकान में किराये पर रहती हैं. गौरतलब है कि इसी मोहल्ले में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का भी आवास है. थाने में दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी चली गई. दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस लौटी, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था.


चोर घर से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. सरिता कुमारी ने अपनी शिकायत में मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही