Search

 
 
 

Palamu News  : क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, कई पदक जीते,क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में पलामू पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं
 

Palamu : गढ़वा में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में पलामू पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं. एथलेटिक्स और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए जिले का मान बढ़ाया.

 

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पलामू के श्रवण शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धियों में इजाफा किया. फील्ड स्पर्धाओं में रविकांत पांडे का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने हैमर थ्रो और शॉट पुट (गोला फेंक) दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं इंद्र बहादुर सिंह ने दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक अपने नाम किया.

 

इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता में भी पलामू पुलिस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल मुकाबले में लातेहार को हराकर पलामू ने फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में पलामू की टीम का सामना मेजबान गढ़वा से होगा.पलामू पुलिस टीम के इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.फाइनल मुकाबले को लेकर टीम और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही