Search

 
 
 

Palamu News : जीवन ज्योति नर्सिंग होम का निबंधन निलंबित, नई भर्ती और प्रसव पर रोक

Palamu News: सिविल सर्जन ने जांच टीम को अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और कमियों का आकलन) कर 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
 
फाइल फोटो.
  • अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में पिछले 23 अक्टूबर को दो प्रसूताओं की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है. साथ ही जांच पूरी होने तक नर्सिंग होम का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट निबंधन निलंबित कर दिया है. इस संबंध में पलामू सिविल सर्जन ने निर्देश जारी किया है.

 

इसे भी पढ़ें


सिविल सर्जन ने जांच टीम को अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और कमियों का आकलन) कर 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. एमआरएमसीएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सबनम होरो के नेतृत्व में गठित जांच टीम में एमआरएमसीएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम होरो और डॉ. अर्चना तिवारी, छतरपुर के डॉ. गौतम यादव और पलामू के डीडीएम शशिकांत तिवारी शामिल हैं.


सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है कि जीवन ज्योति नर्सिंग होम का गैप एनालिसिस पूरा होने तक उसका क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट पंजीकरण निलंबित रहेगा. इस अवधि में अस्पताल में किसी भी नए मरीज की भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन करने पर रोक रहेगी. अस्पताल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही