Palamu News: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित भीम बराज के पास बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. हादसे में घायल लोगों की पहचान अनंत पासवान और छोटू बिहारी पासवान के रूप में हुई है. दोनों पांडु थाना के महुगांवा गांव के रहने वाले है.
इसे भी पढ़ें:
भीम बराज के पास सड़क पर दोनों दुर्घटना की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए MMCH रेफर कर दिया. इनमें एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

