Search

 
 
 

Palamu News : शाहपुर पुल पर स्कूटी-बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

शहर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुल पर शनिवार सुबह स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu :  शहर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुल पर शनिवार सुबह स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव निवासी विजय सिंह (30) और प्रदीप सिंह (25) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, विजय और प्रदीप शुक्रवार रात बाइक से चैनपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शनिवार सुबह वापस घर लौटने के दौरान शाहपुर पुल के पास उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूटी से हो गई. 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

 

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही