Palamu News : हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार शंभू राम की मौत हो गई. यह घटना रविवार सुबह सबनवा गांव के समीप घटी. मृतक डाली गांव का रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार, शंभू राम स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शंभू राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ जाम कर दिया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर हैदरनगर और मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

