Search

 
 
 

Palamu  News : हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत

सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित हाईवे पर गुरुवार को हाइवा और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया
 

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा स्थित हाईवे पर गुरुवार को हाइवा और स्कूटी की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 

 

घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने हाईवा को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुड़ गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर रहे हैं.मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

 

 

बताते चलें कि इसी पोखराहा हाईवे पर मंगलवार की शाम भी एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और दहशत है. लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप बनाए गए पुलिस चौकी (टेंट) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है. क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही