Search

 
 
 

Palamu News : आंधी-बारिश का कहर, रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा, हैदरनगर में युवक की मौत

आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई. लोग जहां थे, वहीं रुक गए. सड़क पर चल रहे लोगों और दुकानदारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया, जबकि हैदरनगर में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई.
 
आंधी में गिरा पेड़ व जुटी भीड़.

Medininagar : पलामू जिले में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई. लोग जहां थे, वहीं रुक गए. सड़क पर चल रहे लोगों और दुकानदारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया, जबकि हैदरनगर में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई.


मेदिनीनगर शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ब्लैकआउट की स्थिति बन गई. कई जगह बिजली के तार व खंभे उखड़ गए. पुलिस लाइन, बारालोटा समेत कई इलाकों में पेड़ व बड़ी डालियां सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय लोग सड़क से पेड़ और डालियां हटाने में जुटे रहे.

 

 

इधर, हेहेगड़ा व छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना है, जिससे रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका है. इससे पहले सिंगरा के पास रेलवे का हाइटेंशन तार टूटने से अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पहले से ही बाधित है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही