Search

 
 
 

Palamu News : महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

शांतिपुरी निवासी अनुज अग्रवाल की पत्नी सलोनी कुमारी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना से पहले महिला की उसके पति से फोन पर बात हुई थी. बातचीत के कुछ देर बाद उसने यह कदम उठाया.
 
अस्पताल में इलाजरत महिला.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शांतिपुरी में एक महिला के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शांतिपुरी निवासी अनुज अग्रवाल की पत्नी सलोनी कुमारी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना से पहले महिला की उसके पति से फोन पर बात हुई थी. बातचीत के कुछ देर बाद उसने यह कदम उठाया.

 

परिजनों व स्थानीय लोगों ने सलोनी को फांसी के फंदे पर झूलता देख तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

 

 

जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार अग्रवाल एक मेडिकल शॉप में काम करते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही