Search

 
 
 

Palamu News : करंट लगने से छात्र की मौत

विश्रामपुर थाना क्षेत्र के काबलासी गांव में करंट लगने से चौथी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र मोहित कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.जानकारी के अनुसार मोहित स्कूल में आधार कार्ड की जरूरत होने पर उसे लेने के लिए घर आया था.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के काबलासी गांव में करंट लगने से चौथी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र मोहित कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.जानकारी के अनुसार मोहित स्कूल में आधार कार्ड की जरूरत होने पर उसे लेने के लिए घर आया था.

 

 

घर पहुंचने के बाद वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया.परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमएमसीएच लेकर पहुंचे.जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही